साडे 3 महीने का बच्चा क्या क्या कर सकता है?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 12:57

आपका शिशु अब अपने दोनों हाथ एक साथ ला सकता है, मुट्ठियां खोल सकता है और अपनी उंगलियों के साथ खेल सकता है। वह अपनी बंद मुट्ठी से लटकते हुए खिलौनों पर हाथ भी मार सकता है। शिशु के सामने कोई खिलौना लेकर बैठें, और देखें कि क्या वह उसे पकड़ने का प्रयास करता है। इस तरह उसके हाथ और आंख के बीच तालमेल विकसित होने में मदद मिलेगी।
पेट के बल लेटने पर शिशु अपने सिर को 45 डिग्री तक घुमा सकता है और अपने आसपास की चीजों को देख सकता है। इससे शिशु की गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जब आप अपने शिशु को ऊपर उठाते हैं, तो वो अपने पैरों पर सारा वजन डालने की कोशिश करता है। अभी बच्‍चा आपकी मदद से खड़े होने की कोशिश कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info